सरायकेला मंत्री ने किया गोदाम का औचक निरीक्षण ₹ हेमंत कैबिनेट के तीसरे कार्यकाल में खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री बनाए जाने के बाद बन्ना गुप्ता पूरे लय में है.

जहां मंत्री राज्य के एफसीआई गोदामों में घूम-घूम कर वहां के विधि- व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को मंत्री बन्ना गुप्ता सरायकेला पहुंचे. जहां खाद्य गोदाम का औचक निरीक्षण कर रहे हैं. इस दौरान मंत्री ने गोदाम के स्टॉक का मिलान कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक गोदाम का निरीक्षण जारी है. मौके पर सरायकेला एसडीओ, अंचल अधिकारी, मार्केटिंग ऑफिसर, गोदाम प्रबंधक सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद हैं. मंत्री के औचक निरीक्षण के बाद सरायकेला में हड़कंप मचा हुआ है. मंत्री बना गुप्ता ने बताया कि इस निरीक्षक को सकारात्मकता के साथ लेने की जरूरत है. मुख्यमंत्री की सोच है कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचने वाली योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे. इसी वजह से मंत्री होते हुए भी मैं खाद्य गोदाम हो चाहे सदर अस्पताल वहां पहुंचकर विधि- व्यवस्था का जायजा ले रहा हूं. छोटी- मोटी गलतियों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होगी, मगर सुनियोजित तरीके से हो रहे अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. बता दे कि मंत्री बना गुप्ता खाद्य आपूर्ति विभाग के अलावे स्वास्थ्य मंत्री भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *