
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को सोनारी स्थित कार्मल जूनियर स्कूल के समीप पथ निर्माण विभाग ने सोनारी एवं कदमा के लिए 9.91 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस पर लगभग 10 करोड़ रुपये का खर्च होगा। इस धनराशि से सोनारी एवं कदमा के विभिन्न क्षेत्रों में पेबर्स ब्लॉक एवं कालीकृत सड़क का निर्माण होगा।
