जमशेदपुर के गोविंदपुर क्षेत्र के 21 पंचायत इलाके के 22 हजार घर पानी की समस्या से जूझ रहें हैँ, क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह एवं जिला

परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा के नेतृत्व मे तमाम पंचयात समिति सदस्यों ने मिलकर इसके खिलाफ जिले के उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपा है. इन्होने बताया की गोविंदपुर जलापूर्ति योजना मे भारी कमी खामी है, जिस संवेदक को इसका ठेका दिया गया था और जो समय सीमा दी गई थी वो पूर्ण होने के बावजूद अब तक कार्य शुरू भी नहीं हुआ, साथ ही पाईपलाइन मे लीकेज कई स्थानों मे है, उन्होंने कहा की एक पंचायत क्षेत्र मे काम के दौरान पुरे 21 पंचायत क्षेत्र की सप्लाई ठप्प की जा रही है, अगले तक़रीबन 7 दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित होने का एलान विभाग ने कर दिया है लेकिन इसका कोई वैकल्पिक उपाय नहीं है, इन तमाम मुद्दों पर जिले के उपायुक्त संज्ञान लेकर इसपर उचित करवाई करें ऐसी मांग इनके द्वारा रखी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *