आज रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर का 89th installation Ceremony Beldih Club में होने जा रहा है। इसके chief guest डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2024-25 रोटेरियन बिपिन चचान हैं.

हर साल की तरह इस साल भी पिछले साल के कार्यों के लिए लोगों को सत्र 2023-24 के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद दूबे पुरस्कृत करेंगे और फिर नए अध्यक्ष 2024 – 25 के पद पर रोटेरियन मांगीलाल चावला पदग्रहण करेंगे। क्लब सेक्रेटरी 24-25 का पदभार रोटेरियन एस वैद्यनाथन और क्लब के नए कोषाध्यक्ष के रूप में रोटेरियन सुनीत कुमार पदस्थापित होंगे। आज के प्रेस वार्ता में आगामी होने वाले क्लब के कार्यों का विवरण देते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने बताया कि इस बार के डिस्ट्रिक्ट लक्ष्यों में स्वास्थ, पर्यावरण, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता, शौचालय, पेय जल, साक्छरता, यूथ लीडरशिप और उनको आत्म निर्भर बनाने के लिए विभिन्न कार्यों की प्राथमिकता दी जाएगी। कैंसर से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क इलाज की व्यवस्था होगी। दिल में छेद जैसी गंभीर एवं महंगी इलाज भी रोटरी क्लब की ओर से निःशुल्क किया जाएगा। इस कार्यक्रम में डी जी रोटेरियन बिपिन चचान, पी डी जी रोटेरियन डॉ आर भरत, प्रेसिडेंट रोटेरियन मांगीलाल चावला , सेक्रेटरी रोटेरियन एस वैद्यनाथन, प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन कैप्टन अनिल पांडेय, पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन सतनाम कपुला, पब्लिक इमेज चेयर रोटेरियन डॉ मंजु सिंह एवं रोटेरियन डॉ राजीव भूषण सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *