भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने चांडिल में किया जनसभा।

Spread the love

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में जनसभा किया। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इंडी गठबंधन के पास न कोई नीति है और न ही नेता। जेएमएम ने कभी राज्यवासियों के हित में काम नहीं किया। कांग्रेस एवं जेएमएम ने राज्य कोे आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है। तुष्टिकरण और वोट की राजनीति ही इंडी गठबंधन की पहचान है। जबकि एनडीए विकास आधारित राजनीति, स्पष्ट नीति एवं नेतृत्व के साथ चुनाव में है। मौके पर रांची लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ उपस्थित रहे। इस दौरान आगमी 25 मई को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में एनडीए के पक्ष में जनता का मत हासिल करने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। आजसू के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, मधु गोराई, सारथी महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, अमला मुर्मू, केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *