भाजपा ने सिर्फ आदिवासी, दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को लड़ाया – बन्ना गुप्ता

Spread the love

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) शुक्रवार को ईंचागढ विधानसभा के कुकड़ू हाट बाजार मैदान में कांग्रेस इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र के भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। यशस्विनी सहाय के पक्ष में झामुमो ने खुल कर साथ दिया। यशस्विनी सहाय के पक्ष में ईंचागढ विधायक सविता महतो के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ीयों का काफिला कुकड़ू हाट बाजार मैदान पहुंचा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा दस वर्षों में केन्द्र के मोदी सरकार ने गरीबों को महंगाई के सिवा कुछ नहीं दिया है। यशस्विनी सहाय ने कहा हमारी सरकार बनी तो गरीब परिवार के एक महिला को सालाना एक लाख रुपया देने का काम करेंगे, गरिबों को इलाज के लिए 25 लाख रुपया देने का काम करेंगे। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, ओमप्रकाश लायेक, काबलु महतो, राजु चौधरी, युथ कांग्रेस विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र गिरी, राहुल वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *