
जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत तार कंपनी गेट के समीप मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. स्कूटी सवार युवक ने सामने से आ रही कार में सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल युवक की पहचान टेल्को निवासी राजा के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार राजा साकची की ओर से आ रहा था. आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी के कारण अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही कार से टकरा गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है.
