जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: फरार अपराधी मनीष सिंह गोल्डन लीफ रिजॉर्ट से गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर पुलिस ने अंतत: कई मामलों में फरार चल रहे अपराधकर्मी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मनीष को पड़ोसी जिला सरायकेला- खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन लीफ रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया है. आपको बता दे कि दो दिन पूर्व मनीष सिंह की गिरफ्तारी न होने से नाराज एसएसपी ने जुगसलाई थानेदार को निलंबित कर गुलाम रब्बानी को थाना प्रभारी बनाया था. थाना प्रभारी बनने के 24 घंटे के भीतर गुलाम रब्बानी ने मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मनीष सिंह कई मामलों में नामजद आरोपी है और फरार चल रहा था. पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी मनीष की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी. इधर बुधवार तड़के गुप्त सूचना पर मनीष को गोल्डन रिसोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है. मनीष की गिरफ्तारी को जमशेदपुर पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *