
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर शहरबेड़ा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।
मृतक की पहचान आधार कार्ड के अनुसार( लोसो मुर्मू) के रूप में हुई है। वह सरायकेला-खरसावां जिले के (बड़ामारी पंचायत अंतर्गत छोटा बड़ामारी गांव का निवासी बताया जा रहा है।) घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे की सूचना मिलते ही समाजसेवी एवं हाईवे किंग के नाम से चर्चित शेखर गांगुली तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को सूचित किया एंबुलेंस और स्थानीय लोगों के प्रशासन की सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया।सूचना मिलने ही चाण्ड़िल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना देने की व्यवस्था कर रही है।
एनएच-33 पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
