कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज होने के मामले में भाजपा ने पलटवार किया।

Spread the love

सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि साकची में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर आयकर विभाग का 115 करोड़ रुपए का बकाया है। इसी रकम को फ्रिज किया गया है। उनकी यही रकम रोकी गई है। कांग्रेस के कई खाते हैं। कांग्रेसी अपने खातों में पैसा जमा भी कर सकते हैं। निकाल भी सकते हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेसी नेता गुमराह करने के लिए झूठी बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह साल 2017-18 का मामला है। कांग्रेस ने नियमों के आधार पर टैक्स नहीं भरा था। यही नहीं 14 लाख रुपए का बेनामी डोनेशन भी ले लिया था। इसी वजह से उनकी देनदारी बाद में ब्याज के साथ बढ़ती गई। इसी को लेकर आयकर विभाग ने 115 करोड़ रुपए की निकासी पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी कहते हैं कि उनके पास ट्रेन का टिकट बुक करने का भी पैसा नहीं है। जबकि वह चार्टर्ड प्लेन से चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *