जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत नागाडीह गांव स्थित कुएं से शव अज्ञात व्यक्ति के मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई,बागबेड़ा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है, अब तक शव का शिनाख्त नही हो पाया है


बागबेड़ा थाना अंतर्गत नागाडीह सरकारी प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित कुएं से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को कुएं में अज्ञात व्यक्ति के शव होने की जानकारी मिली देर ना करते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल कर शव के पहचान में जुट गई है, शव के पूरी तरह से सड़ जाने के कारण शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *