गोलमुरी में महिला कांति सिंह की दुकान पर कुछ व्यक्ति कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।

Spread the love

थक हार कर मंगलवार को महिला साकची स्थित सिटी एसपी के कार्यालय पहुंची और सिटी एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। गोलमुरी के रामदीन बागान की रहने वाली महिला कांति सिंह ने बताया कि उनकी दुकान गोलमुरी चर्च के पास है। पहले यह दुकान रामचंद्र नामक व्यक्ति को किराए पर दी गई थी। फिर वह दुकान छोड़कर चला गया। तब से दुकान कई साल से बंद थी। इस बीच एक व्यक्ति आता था और वह कहता था कि यह उसकी दुकान है। लेकिन अब वह इस दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा है। महिला ने बताया कि वह सोमवार को दुकान में बिजली का काम करा रही थी। तभी वह व्यक्ति कई लोगों को लेकर आ गया और महिला के साथ मारपीट करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। पुलिस हमेशा थाने से बेइज्जती करके भगा देती है। महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी उस दुकान की चाबी मांग रहे हैं। इससे महिला परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *