जमशेदपुर: टिनप्लेट चौक के ATM पर युवक से ठगी, UPI का झांसा देकर 4 हजार लेकर फरार

Spread the love

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट चौक के समीप एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचे युवक आयुष्मान कुमार एक अजनबी के झांसे में आकर चार हजार रुपये गंवा बैठा. लुटा- पिटा युवक देर शाम गोलमुरी थाना पहुंचा और थाने में शिकायत दर्ज कराई है. युवक ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे के आसपास वह पैसे निकालने टिनप्लेट चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के ATM गया था. इसी दौरान एक अजनबी यह कहकर उससे पैसे की मांग करने लगा कि उसे UPI कर देगा उसे चार हजार रुपये की सख्त जरुरत है. उसको पैसे देने के बाद वह भागने लगा. भागने के क्रम में उसका पीछा भी किया मगर उसने अपनी बाईक की रफ़्तार तेज कर दी. उसका पीछा करने का प्रयास किया मगर असफल रहा. युवक ने बताया कि बाईक में नंबर प्लेट नहीं था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *