सरायकेला- खरसावां जिले में शनिवार को आबकारी विभाग ने आदित्यपुर के कुख्यात शराब कारोबारी शिवा मंडल के सांपड़ा स्थित ठिकाने पर दबिश दी.

जहां से विभाग ने 2500 किलो जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया, जबकि 140 लीटर तैयार महुआ के साथ शराब बनाने में प्रयुक्त लाखों के सामान जप्त किए हैं. बता दे कि कुख्यात शराब कारोबारी शिवा मंडल पुलिस प्रशासन को लगातार चुनौती दे रहा है. हालांकि इस बार भी शिवा मंडल विभाग के हत्थे नहीं चढ़ा है. बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ फरार अभियोजन दर्ज किया गया है. सवाल यह उठता है, कि आखिर शिवा मंडल है, कहां और किसके इशारे पर इतने बड़े साम्राज्य को संचालित कर रहा था ? वैसे इस कार्रवाई के बाद शिवा मंडल भूमिगत हो गया है. बता दे कि अवैध शराब के कारोबार से शिवा ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है और उसके विभाग से लेकर राजनीति तक में पकड़ है. यही वजह है कि 5 साल पहले साधारण शराब कारोबारी शिवा आज करोड़ों का साम्राज्य स्थापित कर चुका है. फिलहाल इस कार्रवाई के बाद जिले के शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *