चाईबासा: जातिगत विसंगति को दूर करने और पान तांती समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले के पान तांती समाज के लोगों ने आंदोलन तेज कर दिया है।

Spread the love

आज चाईबासा शहर में जुलूस निकालकर कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार के नाम ज्ञापन सौंपा। पान तांती समाज की यह मांग है कि उन्हें अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाए। बार-बार उन्हें छला जा रहा है। जब संयुक्त सिंहभूम था, तब उन्हें यह दर्जा प्राप्त था। तत्कालीन कल्याण पदाधिकारी के द्वारा आदेश जारी करते हुए यह दर्जा उन लोगों से छीन लिया गया। पान तांती समाज ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में 14 विधायक हैं, जिनसे यह मांग की जा रही है। यदि हमारी मांगे नहीं मानेंगे तो 2024 के लिए इन्हें उल्टी गिनती गिनती शुरू कर देनी चाहिए। कोल्हान प्रमंडल में तीन-तीन मंत्री हैं। उन सभी को हमारी मांगों को मनाना होगा। यदि सरकार हमारी बात नहीं मानती है तो हम जल्द ही विधानसभा का घेराव करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का घेराव करेंगे। हम आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए हमें जहां भी जाना पड़े हम जाने को तैयार हैं। हम लोगों से हमारा अधिकार कोई नहीं छीन सकता। अनुसूचित जाति में दर्ज होना हमारा अधिकार है और हम लड़ेंगे और लेकर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *