जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में नौशीन खान की बड़ी जीत, 720 मतों से दर्ज की शानदार बढ़त

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में नौशीन खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 720 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी होने के बाद नौशीन खान ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जुगसलाई के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी।

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में इस जीत को महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *