साकची में तेज रफ्तार पिकअप का कहर — स्कूटी सवार महिला गंभीर, Tata Main Hospital में भर्ती

Spread the love

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। होटल सागर गोलचक्कर के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर गई और पिकअप वैन की चपेट में आकर करीब दो मीटर तक घसीटती चली गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वैन का पीछा किया और चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे साकची थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हादसे में घायल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए Tata Main Hospital (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, स्कूटी सवार पुरुष को भी चोटें आई हैं।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *