बुंडू में बाइक चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाइक और एक ट्रैक्टर बरामद

Spread the love

पुरे जिले में लगातार घट रही बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइक चोर गिरोह का बुंडू पुलिस ने ख़ुलासा किया है । उक्त खुलासा पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने किया । टीम ने छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गिरोह का एक सदस्य फरार है। छापेमार में नौ चोरी के मोटरसाइकिल एवं एक ट्रेक्टर भी बरामद किया गया हैं । उक्त जानकारी बुंडू थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बुंडू में एक प्रेस वार्ता में दी । उन्होंने बताया गिरफ्तार बाइक चोरों में राकेश अहीर, जीतलाल महली और भूपेश महतो हैं । तीनों बुंडू थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं । राकेश अहीर बुंडू के ताऊ ग्राम, जीतलाल महली बुंडू के भोजडीह,(गोसांईडीह ) तथा भूपेश महतो बुंडू के आदर्श नगर का निवासी है । थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बुंडू थाना क्षेत्र के ताऊ में चोरी के मोटरसाइकल रखे हुए हैं तथा चोर गरोह के सदस्य ‌बड़े पैमाने पर चोरी के मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री करने हेतु आ रहे है। इसी सूचना पर बुंडू पुलिस ने टीम गठित की। गठित छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बुंडू थाना क्षेत्र के ताऊ मैदान में एंटी क्राइम चेकिंग शुरू किया चेकिंग के दौरान एक सर्दिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया उसके निशानदेही पर टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और मिली गुप्त सूचना पर 3 अपराधियों को धर दबोचा । उनकी निशानदेही पर चोरी के 9 बाइक भी बरामद किए। पकड़े गए सभी अपराधियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *