जमशेदपुर में पहली बार गोपाल मैदान में मिथिला समाज के द्वारा 11 लाख महादेव की पूजा अर्चना की जा रही है जिसे लेकर गोपाल मैदान से समाज के लोग एकजुट होकर देश राज्य व समाज के सुख समृद्धि की कामना की

मिथिलांचल के अलावा देश के कोने कोने से 11 पुरोहित गोपाल मैदान में उपस्थित हुए पूजा को संपन्न करवाये साथ ही साथ केवल जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य से मिथिला समाज के लोग एकत्रित होकर पूजा अर्चना में शामिल हुए पहली बार पूरे भारत देश मे जमशेदपुर शहर में यह भव्य पूजा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे मिथिला समाज द्वारा 11 लाख महादेव की पूजा अर्चना की जा रही, मिथिला समाज के लोग घरों में मिट्टी से निर्माण किए गए भोले बाबा की प्रतिमा को गोपाल मैदान में पहुंचकर महादेव की पूजा अर्चना में संकल्प लिए, आयोजक कर्ता के अनुसार केवल जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे कोल्हान और आसपास के क्षेत्रों से मिथिला समाज के लोग इस महादेव की पूजा अर्चना में शामिल हुए है 11 लाख पार्थिव शिव उत्सव मनाया जा रहा है घर घर से लोग महादेव को लाकर इस पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं उन्होंने कहा कि यह पल गौरव का पल है मिथिला समाज के लोग इतने भव्य कार्यक्रम को कर देश राज्य के सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *