जमशेदपुर के सबसे पुराने स्कूलों मे शुमार साकची हाई स्कुल के 75 वें स्थापना दिवस पर स्कुल प्रबंधन ने मानव सेवा कर स्थापना दिवस कों मनाया, इस मौके पर विशाल रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया गया.

  • इस शिविर मे वैसे डाक्टर भी शामिल होकर अपनी सेवा प्रदान करते नजर आये जो खुद इसी स्कुल से पास आउट हुए थे, बता दें स्कुल की एल्युमीनाई ही स्कुल के संचालन का कार्य करती है और इसे किसी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं मिलती है, सैकड़ों की संख्या मे विगत 75 वर्षो से इस स्कुल मे छात्र शिक्षा ग्रहण करते आ रहे हैं, इस मौके पर प्रतिक संघर्ष फाउंडेसन के सहयोग से यहाँ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, स्कुल प्रबंधन की सदस्या पूर्बी घोष ने कहा की स्कुल के प्लैटिनम जुबली के मौके पर मनावसेवा का कार्य किया जा रहा है ताकि स्कुल के छात्रों के भीतर मानव सेवा की भावना कम उम्र से ही जाग्रत रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *