मणिपुर राज्य मे महिला के ऊपर हुए अत्याचार के विरोध मे जिला कॉंग्रेस और जिला झामुमो ने भी अपना रोष प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी एवं मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री का पुतला दहन साकची गोलचक्कर पर किया.

इन्होने कहा की लगातार विगत लगभग दो महीनों से मणिपुर राज्य मे हिंसा चली आ रही है लेकिन वहां की राज्य सरकार ने इसे रोकने की दिशा मे कोई कदम नहीं उठाया है, यहाँ तक की अब महिलाओं पर खुले आम अत्याचार एवं हत्या हो रही है फिर भी वहां की राज्य और देश की केंद्र सरकार ने चुप्पी साध रखी है, जिसका विरोध पुतला दहन के माध्यम से झामुमो कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *