
गिरिडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इलाके में भारी तनाव और हड़कंप का माहौल पैदा हो गया। पत्थर लदे एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे हाईवा को पकड़ लिया और उसमें आग लगा दी।
मिली जानकारी के अनुसार, पत्थर से लदा हाईवा तेज गति से गुजर रहा था, तभी सड़क पार कर रही एक महिला को उसने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन को रोक लिया।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवा में आग लगा दी, जिससे वाहन धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती कर स्थिति पर नजर बनाए हुए
