पूरे देश समेत राज्य व शहर में भी सावन के पहले सोमवार को लेकर खासा उत्साह श्रद्धालु में देखा जा रहा है जमशेदपुर व आसपास के सटे इलाकों में अहले सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है

सावन में सोमवार का एक अलग ही महत्व है इसके पीछे कई धार्मिक मान्यताएं और पौराणिक कथाएं हैं इस बार सावन 2 महीने का है यानी आठ सोमवार को विशेष तौर पर श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सकेंगे इधर पहली सोमवारी को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है सुबह से ही श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते नजर आए जहां श्रद्धालु शिवलिंग में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर अपने अपने सगे संबंधियों परिवार के सदस्यों की सुख समृद्धि की कामना करते नजर आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *