यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर पूरे देश में जुबानी जंग शुरू हो चुका है जितने लोग उतनी बात ।जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले सरयू राय ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए

कहा कि हम यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट के पक्षधर हैं ।लेकिन यूसीसी ऐसा हो जो अंब्रेला की तरह हो सभी जाति धर्म समुदाय के लोग उस अंब्रेला के नीचे रखकर संविधान का पालन कर सकें ।साथ ही उन्होंने यह भी कहा यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट को लेकर लोग काफी दिग्भ्रमित है। इसलिए केंद्र सरकार या एजेंसी जो यूनिफॉर्म सिविल कोड पर काम कर रही है वह साफ करें कि आखिर यूनिफॉर्म सिविल कोड है ।ताकि लोगों के अंदर जो गलतफहमियां है वह दूर हो जाए साथ ही उन्होंने यह भी कहा की जमशेदपुर के लोग दिग्भ्रमित है की यह शहर इंडस्ट्रियल टाउन बनेगा या नगर निगम जब तक यह साफ नहीं हो जाता तब तक जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया और टाटा स्टील को चाहिए कि एक कोऑर्डिनेटर कमेटी बनाकर लोगों को नागरिक सुविधा दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *