पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत माधवपुर स्वास्थ्य उप केंद्र के भवन निर्माण में गलत स्थान चयनित करने के संबंध में ग्राम प्रधान समेत स्थानीय ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंच प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया

विओ—- ग्रामीणों के अनुसार बोड़ाम प्रखंड के अंतर्गत माधवपुर गांव में स्वास्थ्य उप केंद्र के नए भवन का निर्माण होना था पर माधवपुर गांव में निर्माण ना कर राजा हटा गांव के पास किया इस भवन का निर्माण कराया जाएगा जिसका शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि द्वारा किया गया है ग्रामीणों ने इस संबंध में अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *