चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को चांडिल मंडल अध्यक्ष खगेन महतो के अध्यक्षता में चांडिल मध्य मंडल में बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रदीप वर्मा ने कहा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर वे ईंचागढ विधानसभा में भाजपा को मजबूत करने को लेकर बुथ स्तरीय बैठक किया। उन्होंने बूथ कमेटी की सशक्तिकरण हेतु विस्तृत जानकारी दिए। प्रदीप वर्मा ने बुथ कमेटी को मजबूत करने को लेकर रूपरेखा तय की एवं कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया। प्रदेश महामंत्री ने कहा वे पार्टी में पिछले 32 वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय होता है कार्यकर्ता सम्मान करती है भाजपा का यही खासियत है। इस मौके पर मधुसूदन गोराई, खुदी सिंह सरदार, मनोहर दास, सारथी महतो, दीपू जायसवाल,महेश कुंडू, रामकृष्ण महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।