चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)ईंचागढ़ के पातकुम में आयोजित श्री श्री नवकुंज अखण्ड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का गुरुवार को विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। नौ दिवसीय श्री श्री नवकुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन के राधा कुंज में विधायक सविता महतो ने पुजा पाठ व आरती कर क्षेत्र की मंगलकामना कि। विधायक ने कहा नो कुंजों मे लगातार रात दिन अखंड हरिनाम संकीर्तन चलेगा। उन्होंने नव कुंज आयोजनकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, निताई उरांव, सपन सिंह देव, कमेटी के अध्यक्ष संजय मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे।