झामुमो नेता सिमरन भाटिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन के निधन पर जताया गहरा शोक दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: झारखंड आंदोलन के पुरोधा, ‘दिशोम गुरु’ स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक बसंत सोरेन की पूजनीय माता जी श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सिमरन भाटिया ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सिमरन भाटिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि माता रूपी सोरेन जी केवल एक परिवार की संरक्षक नहीं थीं, बल्कि पूरे झारखंड आंदोलन की एक मूक योद्धा और जन-जन की मां समान थीं। झारखंड राज्य निर्माण के कठिन और लंबे संघर्ष के दिनों में उन्होंने दिशोम गुरु जी के साथ कदम से कदम मिलाकर अप्रत्यक्ष रूप से ऐतिहासिक योगदान दिया।

सिमरन भाटिया ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा सोरेन परिवार एवं समस्त झारखंडवासियों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता रूपी सोरेन जी का वात्सल्य, सादगी और संघर्षशील जीवन सदैव प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *