जमशेदपुर
पर्यावरण को समर्पित संस्था युगांतर भारती की ओर से 18 वां स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान संस्था के सदस्यों ने दोमुहानी तट पर पहुंच नदी पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजमो जिलाध्यक्ष सह युगांतर भारती के सदस्य सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि, नदियां प्रकृति की अमूल्य धरोहर है. इसे संरक्षित रखने की जिम्मेदारी सभी की होनी चाहिए. नदियों का पूजन कर उनके संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि संस्था के संरक्षक जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय द्वारा सालों से स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य नदियों का संरक्षण करना और उसे प्रदूषण मुक्त बनाना है. इस दिन युवा नदियों को बचाने का संकल्प लेते हैं.