जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला संजय सोरेन नामक युवक 20 दिनों से लापता

जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला संजय सोरेन नामक युवक 20 दिनों से लापता है ।परिवार के लोगों ने गुमशुदगी का मामला थाना में दर्ज कराया लेकिन 20 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक युवक का पता नहीं हैं।थक हार कर परिवार के लोगों ने आज एसपी दरबार पहुंच फिर एसपी से न्याय की गुहार लगाया है ।और पुलिस के कार्यप्रणाली पर संदेह जाहिर करते हुए कहा है कि 20 दिन बीत गया अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की हैं।वही अनहोनी की आशंका के कारण पूरा परिवार दहशत में है ।उधर लापता संजय सोरेन के परिवार वालों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए अविलंब संजय स्वर्ण को खोजने की मांग की हैं। आपको बता दें कि संजय सोरेन 19 अक्टूबर से लापता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *