
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के होने वाले नगर निकाय के चुनाव को लेकर मेयर व अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. इसके तहत मानगो नगर निगम में मेयर के प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह की धर्मपत्नी संध्या सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता सह कारोबारी गुड्डू सिंह की पत्नी रिंकू सिंह को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है. (इन दोनों की घोषणा की अधीकृत पुष्टि जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की है. इन दोनों के समर्थन में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की अपील की गयी है. जुगसलाई नगर परिषद से अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनायी गयी रिंकू सिंह ने कहा है कि वे जुगसलाई में टाटा स्टील यूआइएसएल का पानी बिजली लाना प्राथमिकता होगी. वहीं, एक महिला कॉलेज की स्थापना वर्तमान में जो आरपी पटेल स्कूल है, उसी में पानी की गुणवत्ता में सुधार करना, जुगसलाई में पार्किंग की व्यवस्था करना, जुगसलाई में बिजली में सुधार करना साथ ही साथ स्ट्रीट लाइट की जगह जगह जहां जरूर है, वहां व्यवस्था करने, सफीगंज मोहल्ला में पिछले तीन साल से पानी की दिक्कत को अभी दूर किया जायेगा. वहीं, जुगसलाई की जर्जर बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त करने, बच्चों को खेलने के लिए पार्क बनाने और कचरा का स्थायी समाधान करने की पहल करेंगी.
