
सहरसा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई. इस दौरान परीक्षार्थी दिवाल कुदकर अंदर प्रवेश करते हुए नजर आए. आपको बता दें कि परीक्षा सेंटर पर परीक्षार्थीयों के अंदर प्रवेश होने के बाद नियमानुसार परीक्षा केन्द्र का मेन गेट समय से बंद कर दिया गया. जिसके बाद लेट से पहुंचे परीक्षार्थियों ने दिवाल कुदकर अंदर प्रवेश करने की कोशिश करते नजर आए. यह मामला परीक्षा केन्द्र रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा की है. आप तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते हैं कि परीक्षार्थी किस तरह से अपनी जान जोखिम में डालकर दीवाल कूदकर अंदर प्रवेश कर रहे हैं.
