जमशेदपुर के ग्रेजुएट महिला कालेज और उसके सामने मौजूद साकची कब्रिस्तान के दरवाजे को खोले जाने मे मामले मे भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन विगत दिनों किया गया था

जिसमे कालेज की छात्राएँ भी शामिल थी, इस मामले के बाद कब्रिस्तान कमिटी के बड़ी संख्या मे लोगों ने इसके जाँच के नाम पर कालेज पहूंचकर कालेज के प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ बदसलुकी की, जिसके खिलाफ जिला भाजपा ने धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा, भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने इस बाबत कहा की रैली मे जो छात्राएँ शामिल हुई थी वो किस आधार पर शामिल हुई थी ये जाँच का विषय है, और इसकी जाँच धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी एवं उनके नेतृत्व मे बनी टीम कर रही है, लेकिन रैली के ठीक एक दिन बाद कब्रिस्तान कमिटी के बड़ी संख्या मे लोग महिला कालेज मे प्रवेश करते हैँ और वहाँ प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ बदसलुकी करते हैँ जो बर्दाश्त से बाहर है, इन्होने कहा की इसके खिलाफ भाजपा ने धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है साथ ही इसपर करवाई की मांग भी की है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *