जमशेदपुर : चक्का जाम से पहले यूनियन अध्यक्ष पर हमला, 20 लोगों पर मारपीट का आरोप

Spread the love

ड्राइवरों के उचित मानदेय की मांग को लेकर 11 फरवरी को प्रस्तावित चक्का जाम हड़ताल से पहले जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह पर मंगलवार रात हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना बर्मामाइंस स्थित यूनियन कार्यालय के पास मुख्य सड़क की बताई जा रही है, जहां करीब 20 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने जयकिशोर सिंह पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जयकिशोर सिंह ने आरोप लगाया है कि कंपनी के पदाधिकारी अजित वर्मा से जुड़े लोगों और टाटा कंपनी के कुछ वेंडरों ने मिलकर उन पर हमला कराया है। उनका कहना है कि ड्राइवरों के मानदेय बढ़ाने को लेकर चल रहे आंदोलन को कमजोर करने की नीयत से यह हमला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *