प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के तहत भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को सूर्य मंदिर परिसर मे एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया,

जहाँ मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे.

इस दौरान जिले मे सांसद विद्दूत वरन महतो भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम मे तमाम भाजपा कार्यकर्त्ता अपने अपने धार्मिक वेश भूषा मे शामिल हुए, वहीँ तमाम अलग अलग पकवान भी यहाँ सभी लेकर पहुंचे जहाँ तमाम पकवानो का भोग मा भगवती को लगाया गया, जिसके बाद भोग का वितरण सभी के बिच किया गया, मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा की देश के प्रधानमंत्री का सपना है एक भारत श्रेष्ठ भारत और इसी के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से इसका सन्देश सभी को दिया जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *