जमशेदपुर मे प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के जन्मदिन के तहत मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को भाजपा जिला किसान मोर्चा के द्वारा मेगा कोविड वैक्सीन कैम्प का आयोजन किया गया.

क़दमा के शास्त्रीनगर स्थित तरुण संघ क्लब मे इसका आयोजन किया गया, कैम्प मे दूसरे एवं बूस्टर डोज तमाम नागरिकों को लगाया गया, मोर्चा के कोषाध्यक्ष दिपेन्द्र सिंह ने बताया की सेवा पखवाड़े के तहत मानवता की सेवा की जा रही है और इसी के तहत इस मेगा वैक्सीन कैम्प का आयोजन किया गया है, लगातार पांच घंटो मे यहाँ लगभग 300 लोगों को वैक्सीन लगाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *