जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिदगोड़ा थाना अंतर्गत आकाशदीप प्लाजा मार्केट से दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों का नाम अजित बेहरा उर्फ दीपक सुरेश भाटिया उर्फ अजय भाटिया बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से चार अवैध देसी कट्टा 12 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों तस्कर बाहर से आकर यहां किराए में रहते हैं, और यहां के अपराधियों को हथियार सप्लाई करते हैं. फिलहाल जो हथियार उनके पास से बरामद किए गए हैं वह बिहार से लाया गया है. उन्होंने बताया कि एक पिस्तौल की कीमत बिहार के बाजार मूल्य के आधार पर तीन से ₹4000 होती है, जो यहां दुगने दाम पर इनके द्वारा बेचा जाता है. उन्होंने बताया कि पिछले 4 सालों से इनके द्वारा यहां के अपराधियों को हथियारों की सप्लाई की जा रही है. हर वक्त अलग-अलग संसाधनों का प्रयोग इनके द्वारा किया जाता है. एसएसपी ने बताया कि यह अपराधी किसे हथियार देने पहुंचे थे कहां से लाए थे सभी की जानकारी मिल गई है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनके नामों का खुलासा नहीं किया जा रहा है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई है, जल्द ही उसका खुलासा भी किया जाएगा. बता दें कि एक दिन पूर्व पड़ोसी जिला सरायकेला- खरसावां के गम्हरिया थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है. इधर बुधवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से हथियार सप्लायर की गिरफ्तारी हुई है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *