सोमवार तड़के सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- राजनगर मार्ग पर स्थित भैरव आर्ट्स नामक दुकान में आग लगने से पूरी दुकान जलकर स्वाहा हो गई. घटना सोमवार की सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास की बतायी जा रही है.

मामले की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि दुकान में 20- 25 लाख से भी अधिक का सामान था, जो जलकर खाक हो गया. दुकान के मालिक मृत्युंजय डोगरा ने बताया, कि रविवार शाम 3:00 बजे से ही बिजली नहीं थी, इसलिए दुकान शाम में ही बंद कर दिया था. सुबह करीब 3:30 बजे बिजली आई, संभवत शॉर्ट सर्किट से यह घटना हुई है. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. उधर मामले की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई. दुकान मालिक मृत्युंजय डोगरा ने प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *