जमशेदपुर के धालभूम क्लब प्रांगण मे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन हुआ जहाँ मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर मौजूद रहे.

मोर्चा के प्रदेश तथा जिला कमिटी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया, कार्यक्रम के दौरान पार्टी स्तर पर मोर्चा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, मुख्य रूप से यहां राज्य में 4 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग को लेकर चर्चा की गई, वहीं मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोर्चा का अर्थ होता है फ्रंटलाइन और इसी को ध्यान में रखते हुए मोर्चा के तमाम कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर जन मुद्दों पर आंदोलन करने की जरूरत है, मोर्चा में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी, राज्य सरकार किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है जिसके खिलाफ भाजपा आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन करने का काम करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *