रविवार देर रात गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती काली मंदिर के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने उदय चौधरी नामक युवक को मारी गोली

रविवार देर रात गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती काली मंदिर के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने उदय चौधरी नामक युवक को गोली मार दी. गोली युवक के सर पर लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है .

बताया जा रहा है कि उदय अपने घर केबुल टाउन की ओर जा रहा था, तभी दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए और उदय को निशाना बनाकर गोलियां दाग दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि उदय का भी आपराधिक इतिहास रहा है और कई मामलों में वह आरोपी रहा है. क्षेत्र में गांजा और ब्राउन शुगर के कारोबार को संचालित करता था. टेल्को थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में मृतक जेल भी जा चुका था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *