जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके पोटका थाना क्षेत्र के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गयी.

घटना शुक्रवार शाम की है. मृतक की पहचान सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले बागुनहातु निवासी पवित्र शाह (60) के रुप में हुई है. प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर ठेकेदार अपने बाइक से पोटका की ओर जा रहे थे. तभी शाम में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से उन्हें टीएमएच पहुंचा, जहां रात 11 बजे उनकी मौत हो गयी. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *