जमशेदपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना के रजत जयंती के मौके पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त करण सत्यार्थी ने बिरसा नगर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

बिरसा सेवा दल पंचायत समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीसी के अलावा कई पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने शिरकत की. उपायुक्त ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ धरती आबा भगवान बिरसा ने आजादी की लड़ाई से लेकर झारखंड अलग राज्य की परिकल्पना की आज हम सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है. उन्होंने जिले वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. साथ ही धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का संदेश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *