जमशेदपुर के सिदगोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने 9 पुडिया ब्राउन शुगर के साथ एक युयक को गिरफ्तार किया है.

थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया, कि भुईयाडीह क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक टीम का गठन करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचना देने के उपरांत छापेमारी की गई. जहां से एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा, जिसे टीम द्वारा दौड़ा कर दबोचा गया उसके पास से तलाशी ली गई तो 9 गुड़िया ब्राउन शुगर की बरामदगी की गई है. पूछताछ में पकड़ाए आरोपी ने बताया कि दो अन्य भी इस काम में संलिप्त है जिनकी देखरेख में यह ब्राउन शुगर का काम चल रहा है. थाना प्रभारी ने कहा कि उन दोनों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाकर जगह- जगह छापेमारी की जा रही है.
रंजीत कुमार थाना प्रभारी सिदगोडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *