चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)चांडिल बाजार स्थित होटल राहुल पैलेस में जम्मू के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम ने कहा की शहीद निर्मल महतो हमेशा गरीब और असहाय लोगों के लिए मसीहा थे। वे दूसरे के दुख से द्रवित हो उठते थे।उन्होंने जिस झारखंड की परिकल्पना की थी वह आज भी अधूरा है।उनके अधूरे सपनों को पूरा करना सबका दायित्व है।इस मौके पर झामुमो नेता सुखराम हेंब्रम, जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी, विश्वनाथ मंडल, महेंद्र महतो, अंगद सिंह, बुद्धेश्वर गोप सहित कई लोग उपस्थित थे।
