चांडिल। (जगन्नाथ चटर्जी) चांडिल के चिलगु स्थित आजसू के प्रधान कार्यालय में शहीद निर्मल महतो को याद किया तथा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्माण महतो के शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दिया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा झारखंड आंदोलन में शहीद निर्मल महतो का महत्वपूर्ण योगदान था। इस मौके पर दुर्योधन गोप, चंदन वर्मा, लखीकांत महतो, सुसेन महतो, जितेंद्र सिंह, शेखर गांगुली, अजय महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।
