प्रिया गुप्ता को दुबई में मिला बेस्ट शेफ का खिताब

Spread the love

प्रिया कुकरी क्लासेज की संचालिका शेफ प्रिया को दुबई में दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्म्स आर्गेनाइजेशन के तरफ से नेशनल बेस्ट वोमेन्स शेफ प्राइड के अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उनको कुकिंग की दिशा में उनके अताह लगन एवं प्रयास को देखते हुए दिया गया है। उनके इस उपलब्धि से आज पूरा जमशेदपुर गर्वान्वित महसूस कर रहा है।

यह प्रोग्राम 28 जुलाई 2022 को दुबई में आयोजित किया गया था और शेफ प्रिया द्वारा उनके बिस्टुपुर स्थित कुकिंग क्लास में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इसकी जानकारी साझा की गई।

गौरतलब है कि शेफ प्रिया को उनके सामाजिक कार्यों को लेकर इसी प्रकार के कई अवार्ड्स मिल चुके हैं लेकिन यह पहला मौका था जब दुबई जैसे अंतराष्ट्रीय मंच पे उनको अवार्ड दिया गया। हम सभी आशा करते हैं कि भविष्य में भी इन्हें इसी तरह और भी अवार्ड से नवाजा जाए और इनका मनोबल बढ़ाया जाए। प्रिया कुकरी क्लासेज जमशेदपुर का ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के बेस्ट कुकिंग क्लासेज में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *