B.Ed के छात्रों के समस्याओं के साथ अभाविप पहुंचा उपायुक्त कार्यालय, ज्ञापन सौंपकर की जल्द से जल्द निस्कर्ष निकालने की मांग

राज्य में B.Ed के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्रों के समक्ष आर्थिक संकट मंडराने लगा है जहां इनकी समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द इस मामले में हस्तक्षेप कर निष्कर्ष निकालने की मांग की गई.


राज्य समेत पूर्वी सिंहभूम जिले में भी विभिन्न जिलों से छात्र यहां आकर B.Ed की पढ़ाई कर रहे हैं, पर हजारों हजार छात्रों को अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है जिसकी वजह से सत्र 2020 – 21 और 2022 – 23 के छात्रों के समक्ष आर्थिक संकट मंडराने लगा है, जिसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमडल उपायुक्त से मुलाकात कर उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया, वही जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव विरेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग जिले के सभी कॉलेजों में स्थिति भयावह होती जा रही है उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया है ताकि छात्रों की परेशानी दूर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *