टाटानगर आरपीएफ ने कदमा थाना अंतर्गत मां तारिणी ट्रैवल्स में की छापेमारी, 50 हज़ार 500 के रेलवे तत्काल व जनरल टिकट बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर टाटानगर आरपीएफ ने कदमा थाना अंतर्गत मां तारिणी ट्रैवल्स में छापेमारी कर 50 हज़ार 500 के रेलवे तत्काल व जनरल टिकट बरामद किया है इस मामले में दुकान के संचालक उमाशंकर साहू को गिरफ्तार किया है।

जहां ट्रैवल संचालक उमाशंकर साहू के ट्रैवल्स शॉप से टिकटों के साथ-साथ कंप्यूटर प्रिंटर मशीन जप्त किया है, वही जानकारी देते हुए टाटानगर आरपीएफ के ओ सी संजय तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है गिरफ्तार ट्रेवल संचालक उमाशंकर साहू को आईआरसीटीसी का लाइसेंस निर्गत किया गया है पर उसके द्वारा पर्सनल आईडी बनाकर टिकट बना कर यह कार्य किया जा रहा था,जिसके पास से 50 हज़ार 500 के तत्काल और जनरल टिकट को बरामद किया गया है उन्होंने बताया कि फिलहाल उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *