राजनगर : सरकार द्वारा सिंगलयूज प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर बुधवार को राजनगर में प्रखंड स्तरीय जागरूकता निकाली गयी। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जागरूकता अभियान निकाली गई और राजनगर मुख्य बाजार से स्थित सिद्धू कान्हू चौक होकर वापस प्रखंड मुख्यालय में समाप्त हुई। वहीं इस अभियान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने के लिए नारे लगाये। जागरूकता अभियान के दौरान प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू ने कहा: मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण की शुद्धता के लिए हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करना होगा। प्लास्टिक हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में घुस चुका है।और इसका दुष्परिणाम हमारे आने वाली पीढ़ी को झेलनी पड़ेगी। इसलिए हमें आज से ही प्लास्टिक का उपयोग धीरे-धीरे कम करते हुए इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वस्थ रहे पर्यावरण की शुद्धता बरकरार रहे। इस अभियान में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू ,प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, अंचलाधिकारी धनंजय कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार तियु, नरेश कुमार प्रमाणिक, प्रखंड समन्वयक सावन सोय, रस्किन टोपनो,मेंनुका महतो, मुखिया राजो टूडू, निर्मला सरदार ,रजनी जारीका, लखींद्र बेसरा, मोटाई मेलगांडी, सुमेश हो, नमिता सोरेन ,कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन शरिता महतो, रजनी महतो, एवं कस्तूरबा विद्यालय के सैकड़ों छात्रओं ने भाग लिया।
*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोट*