पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीनी के प्रांगण में महर्षि वेद व्यास की मनाई गई जयंती

Spread the love



(जिला ब्यूरो चीफ- सुमन मोदक)
सरायकेला/सीनी : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीनी के प्रांगण में बड़ी हर्षोल्लास के गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाई गई, कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन विद्यालय के प्राचार्य एस कुमार द्वारा दीप जलाकर एवं ऋषि वेद व्यास के चित्र पर पुष्पार्चन कर किये, तत्पश्चात गुरु पूर्णिमा के महत्त्व को रखते हुए विद्यालय के प्राचार्य एस कुमार ने कहा की, आज के दिन ही विश्व गुरु ऋषि वेद व्यास के जन्म के अवसर पर गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है हमारे देश के प्राचीन वैभव का साक्षात् उदाहरण हमारे धर्मिक ग्रंथ महाभारत ,वेद, पुराण के रचियता वेद व्यास थे ,जिनके ग्रंथो के ज्ञान से पूरा विश्व अवलोकित हो रहा है. उन्होंने भगवान कृष्ण के उपदेश को भगवत गीता के रूप में रचना किये है , साथ में वेद को विस्तार कर 4 भागों में बांटने के कारण ही उसे वेद व्यास कहा जाता है . जब तक संसार में हिन्दू समाज और भारतीय संस्कृति जीवित है तब तक इतिहास में व्यास जी का नाम जीवित रहेगा. इसके पूर्व विद्यालय के शिक्षिका कंचन देवी ने गुरु के महत्व रखते हुए कहा की गुरु वह है जो अंधकार रूपी अज्ञान को ज्ञान रूपी प्रकाश से अवलोकित करता है साथ में विद्यालय की शिक्षिका शानकी सोरेन ने कहा की गुरु के आज्ञा का पालन करना ही गुरु के लिए सबसे बड़ा सम्मान है. इसके पूर्व विद्यालय के समस्त बच्चों ने भी महर्षि वेद के पूजन किये. मौके पर विद्यालय के शिक्षकों में शेखर महतो, गोपाल प्रधान , त्रिलोचन महतो , लाल मोहन, त्रिलोचन महतो , कंचन देवी ,शानकी सोरेन के अलावे सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *